फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Cloth bags distributed to devotees

Kotdwar News: श्रद्धालुओं को बांटे कपड़े के थैले

Sun, 02 Aug 2026 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 02 Aug 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Cloth bags distributed to devotees
फोटो
विज्ञापन

कोटद्वार। स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति पदमपुर मोटाढाक ने अपने हरित हिमालय, स्वच्छ हिमालय अभियान के तहत भाबर क्षेत्र स्थित जगदेव बाबा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कपड़े के थैले वितरित किए गए और सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह बंद करने की अपील की गई। अभियान में समिति के कार्यकर्ताओं के साथ नव ज्योति कीर्तन मंडली और लक्ष्मी नारायण कीर्तन मंडली के सदस्यों ने मंदिर परिसर की सफाई की। समिति के संस्थापक अध्यक्ष जगमोहन सिंह ने लोगों से दैनिक जीवन में कपड़े के थैलों का उपयोग अपनाने, प्लास्टिक का बहिष्कार करने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। सचिव आशीष रावत, अभियान संयोजक सतेंद्र सिंह रावत, कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, सुनीता देवी, मालती देवी आदि ने भागीदारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed