{"_id":"6a6f476430d1aa2c40052668","slug":"surveillance-stepped-up-on-the-malan-river-close-watch-kept-on-suspicious-activities-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125488-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मालन नदी में बढ़ाई गई निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मालन नदी में बढ़ाई गई निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर
Sun, 02 Aug 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 02 Aug 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
समतलीकरण की आड़ में अवैध खनन की शिकायत पर हरकत में आया वन विभाग
रेंज अधिकारी मौके पर डटे
संवाद न्यूज एजेंसी (फॉलाेअप)
कोटद्वार। मालन नदी में समतलीकरण कार्य की आड़ में अवैध खनन की शिकायत मिलने के बाद लैंसडौन वन प्रभाग ने सख्ती दिखाते हुए निगरानी शुरू कर दी है। कोटद्वार रेंज के वन क्षेत्राधिकारी विपिन चंद्र जोशी अपनी टीम के साथ मालन पुल पर पहुंचे और पुल सहित आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में मोर्चा संभालते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।
वन विभाग को शिकायत मिली थी कि नदी समतलीकरण के नाम पर जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से आरबीएम (रेत, बजरी और पत्थर) का उठान किया जा रहा है। मौके पर टीम तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में वन कर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने भी मालन नदी में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे नदी के प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने नियमित निगरानी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की मांग की। रेंज अधिकारी विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि मालन पुल के जीर्णोद्धार के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से नदी में खोदाई का मलबा डंप किया गया था। इस मलबे के समतलीकरण के लिए लोनिवि दुगड्डा को निर्देश दिए गए थे लेकिन विभाग की अनुमति के बिना ठेकेदार ने समतलीकरण के बजाय मलबे का उठान शुरू कर दिया जिसे तत्काल रुकवा दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मालन नदी में किसी भी तरह का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन कर कोई भी अवैध खनन में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।