फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Resolve complaints within a week.

Kotdwar News: शिकायतों का एक सप्ताह में करें निस्तारण

Sun, 02 Aug 2026 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 02 Aug 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Resolve complaints within a week.
विभागीय समीक्षा बैठक में ब्लॉक प्रमुख ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में ब्लॉक प्रमुख बीना राणा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें 'जन-जन की सरकार, सेवा, सुशासन एवं समर्पण' अभियान और पिछली त्रैमासिक बैठक की शिकायतों के निस्तारण की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कुछ विभागों की ओर से शिकायतों का समय पर समाधान न किए जाने पर प्रमुख बीना राणा ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी अधिकारियों को एक सप्ताह में सभी लंबित शिकायतों का निस्तारण कर रिपोर्ट कार्यालय और शिकायतकर्ताओं को देने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का गांव-गांव तक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। जिला पंचायत सदस्य कुल्हाड़ महेंद्र राणा ने क्षेत्र के समग्र विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। बैठक में बीडीओ जयकृत सिंह बिष्ट, ऊर्जा निगम की ईई नंदिता अग्रवाल, जल निगम के एई बालम सिंह नेगी, जल संस्थान के एई देवकी नंदन जोशी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, लोनिवि की एई कंचन मुयाल, पीएमजीएसवाई कोटद्वार के एई विनय कुमार और पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उमेश चंद्र भट्ट सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed