फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Base Hospital: Where will the doctors sit when there are no rooms available in the OPD campus?

बेस अस्पताल : ओपीडी कैंपस में जब कक्ष ही नहीं तो फिर कहां बैठेंगे चिकित्सक

Sun, 12 Jul 2026 04:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 12 Jul 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
Base Hospital: Where will the doctors sit when there are no rooms available in the OPD campus?
वैकल्पिक व्यवस्था जुटा रहा अस्पताल प्रशासन
विज्ञापन

कोटद्वार। बेस अस्पताल में पहले चिकित्सकों का टोटा था लेकिन आगामी दिनों में इनकी संख्या बढ़ने वाली है। सुकून देने वाली इस स्थिति ने अस्पताल प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है। वजह यह है कि अस्पताल के ओपीडी परिसर में चिकित्सकों के बैठने के लिए कक्ष सीमित हैं। ऐसे में नए कक्ष अथवा चैंबर बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
अस्पताल में पहले से दो सर्जन तैनात हैं। इनमें एक सर्जन का स्थानांतरण हो चुका है लेकिन वे अभी रिलीव नहीं हुए हैं। जबकि उनके स्थान पर नए सर्जन ने अस्पताल पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है। स्थानांतरित होकर आईं फिजिशियन डॉ. रेशम यादव ने भी ज्वाइन कर लिया है। अस्पताल में पहले से दो फिजिशियन कार्यरत हैं। वहीं, तीन ऑर्थोपेडिक सर्जन पहले से तैनात हैं और दो अन्य ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों का भी स्थानांतरण यहां हुआ है। इसके अलावा छह चिकित्साधिकारी भी जल्द अस्पताल पहुंचने वाले हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में अस्पताल के प्रथम तल स्थित ओपीडी परिसर में केवल एक-दो कक्ष ही खाली हैं। ऐसे में नए आने वाले चिकित्सकों के लिए ओपीडी चैंबर उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन के सामने चुनौती बन गया है। प्रशासन ट्रांसफर-पोस्टिंग की नई अपडेट सूची का इंतजार कर रहा है। सूची स्पष्ट होने के बाद यह तय किया जाएगा कि स्थानांतरित किए गए कितने चिकित्सक कोटद्वार पहुंच रहे हैं और उसी के अनुसार उनके लिए कक्षों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कुछ चिकित्सकों ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। ओपीडी कक्ष की फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था जुटाई जा रही है। कक्ष बढ़ाने अथवा हॉल में ओपीडी चैंबर बनाने का प्रस्ताव समिति की बैठक में रखा जाएगा। - डॉ. विजय सिंह, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, बेस अस्पताल कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed