सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   BJP workers rejoice over party's victory in Bengal, Assam, and Tamil Nadu

Kotdwar News: बंगाल, असम, तमिलनाडु में पार्टी की जीत पर झूमे भाजपा कार्यकर्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 04 May 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
BJP workers rejoice over party's victory in Bengal, Assam, and Tamil Nadu
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर मंत्री को मिठाई खिलाते कार्यकर्ता---पार्टी
विज्ञापन
कोटद्वार। बंगाल समेत चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कमल खिलने पर भाजपा कार्यकर्ता खुशी से जूझ उठे। कार्यकर्ताओं ने मालवीय उद्यान स्थित जिला कार्यालय से झंडाचौक तक ढोल नगाड़ों के साथ विजयी जुलूस निकाला और जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही चुनाव नतीजों को जानने के लिए टीवी सेटों से चिपके रहे। दोपहर बाद चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आने के बाद भाजपा कार्यकर्ता मालवीय उद्यान स्थित जिला कार्यालय में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने झंडाचौक तक ढोल नगाड़ों के साथ विजयी जुलूस निकाला। जुलूस के झंडाचौक पहुंचने पर कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की धुन पर जमकर थिरके और उन्होंने आतिशबाजी कर व एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने कहा कि यह भाजपा के साथ पश्चिम बंगाल की जनता की भी जीत है। यह जीत उन बलिदानियों को श्रद्धांजलि है, जो ममता बनर्जी के कुशासन में बलिदान हो गए। इस मौके मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, पार्षद सौरव नौडियाल, हरि सिंह पुंडीर, बीना रावत, सिमरन बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, प्रेमा खंतवाल, पंकज भाटिया, मनोज कुंडलिया, गजेंद्र मोहन धस्माना, विवेक अग्रवाल, उमेश त्रिपाठी, पूर्व पार्षद मनीष भट्ट, सुरेंद्र सिंह आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed