Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Kotdwar News
›
International Yoga Day: Message of better health and freedom from addiction conveyed in Kotdwar; Assembly Speaker also attended.
{"_id":"6a381f56ba433825400b2ea1","slug":"video-international-yoga-day-message-of-better-health-and-freedom-from-addiction-conveyed-in-kotdwar-assembly-speaker-also-attended-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कोटद्वार में बेहतर स्वास्थ्य और नशा मुक्ति का दिया संदेश, विधानसभा अध्यक्ष भी पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कोटद्वार में बेहतर स्वास्थ्य और नशा मुक्ति का दिया संदेश, विधानसभा अध्यक्ष भी पहुंचीं
कोटद्वार। नगर एवं पर्वतीय क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन और समाज से नशा मुक्ति का संकल्प लिया।
मालवीय उद्यान में भारत स्वाभिमान न्यास और पतंजलि योग समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया। योग सामान्य ज्ञान एवं योगासन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद अणथ्वाल, सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल मौजूद रहे।
भाबर के नींबूचौड़ में महिला पतंजलि योग समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने किया। सार्थक योगशाला शिवपुर में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, विशिष्ट अतिथि पंकज ध्यानी ने योग शिविर के विजेताओं को सम्मानित किया। योगाचार्य अनुपम कोठारी ने योग का महत्व बताया। संस्था की अध्यक्ष कविता कंडवाल की देखरेख में विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
लैंसडौन में कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडेंट विनोद सिंह नेगी ने किया। उन्होंने योग को स्वस्थ, संतुलित और तनावमुक्त जीवन का आधार बताया। अधिकारियों, जेसीओ, जवानों और रिक्रूट ने विभिन्न योगासन किए। आर्मी पब्लिक स्कूल और हिंदू पंचायती धर्मशाला में भी योग कार्यक्रम हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।