सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   During the NEET exam, some had their chains removed and buttons taken off, while others had their

री-नीट 2026 में सख्ती: जिप-बटन निकलवाकर मिली एंट्री, रीवा के परीक्षा केंद्रों पर दिखी लंबी कतारें; वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 04:24 PM IST
During the NEET exam, some had their chains removed and buttons taken off, while others had their
री नीट एग्जाम 2026 के दौरान रविवार को रीवा के परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा जांच देखने को मिली। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले छात्र-छात्राओं की कई चरणों में तलाशी ली गई। मेटल डिटेक्टर से जांच के दौरान जिन अभ्यर्थियों के कपड़ों में धातु के बटन, चैन या अन्य धातु की वस्तुएं मिलीं, उन्हें बाहर ही हटवाया गया।

सबसे अधिक परेशानी उन अभ्यर्थियों को हुई जिनकी पैंट में धातु की जिप या बटन लगे थे। कई परीक्षार्थियों ने मौके पर ही प्लास और पेचकस की मदद से अपनी पैंट की जिप और बटन निकलवाए, तब जाकर उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिल सका। वहीं कई छात्राओं को गहने, चेन, कंगन, अंगूठी, कलावा और अन्य धातु की वस्तुएं बाहर उतारनी पड़ीं।

परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों और अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं। सुरक्षा जांच में अधिक समय लगने के कारण कई परीक्षार्थियों को प्रवेश से पहले काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने स्पष्ट किया कि सभी अभ्यर्थियों की जांच निर्धारित नियमों के अनुसार की गई ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

ये भी पढ़ें- री-नीट परीक्षा आज: दिल्ली से तय होगा किस सेंटर पर पहुंचेगा प्रश्नपत्र, मोबाइल-स्मार्ट वॉच व ब्लूटूथ प्रतिबंधित

दरअसल, हाल के वर्षों में परीक्षा सुरक्षा को लेकर बढ़ी सख्ती और पेपर लीक जैसी घटनाओं के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने ड्रेस कोड और सुरक्षा जांच के नियम और कड़े किए हैं। अभ्यर्थियों को हल्के कपड़े पहनने, बड़े धातु के बटन, जिप, गहने और अन्य मेटल वस्तुओं से बचने की सलाह पहले ही जारी की गई थी। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन और अनिवार्य फ्रिस्किंग भी कराई गई।

रीवा में हुई इस सख्त जांच की तस्वीरें और वीडियो दिनभर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहे। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि सुरक्षा जांच बेहद कड़ी थी, लेकिन निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमों का पालन करना आवश्यक भी है। वहीं कुछ अभ्यर्थियों ने मौके पर हुई असुविधा को लेकर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम

21 Jun 2026

Video: ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला में 5,000 से अधिक लोगों ने लिया भाग

21 Jun 2026

प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का मंत्र, 'योग अपनाओ, रोग भगाओ, योग करो, निरोग रहो'

21 Jun 2026

गुरुग्राम में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह, विधायक बिमला चौधरी रहीं मौजूद

21 Jun 2026

योग दिवस पर लखनऊ के अर्जुन तिकोना पार्क में शिविर का आयोजन

21 Jun 2026
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के बबैन में स्थित प्राचीन शिवालय मंदिर का 108 फुट ऊंचा गुंबद धमाके के साथ ढहा

21 Jun 2026

कड़ी सुरक्षा के बीच बैंक लॉकर से निकला नीट प्रश्नपत्र, पुलिस निगरानी में पहुंचा परीक्षा केंद्र

21 Jun 2026
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

21 Jun 2026

कानपुर: योगा फॉर हेल्दी एजिंग के मंत्र से गूंजी 37वीं वाहिनी पीएसी, जवानों ने की स्वस्थ जीवन की शुरुआत

21 Jun 2026

'लंबे समय तक निरोग रहना है तो योग जरूर करें': DM

21 Jun 2026

Video: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हमीरपुर में सीएम सुक्खू सहित सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास

MP: खंडवा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास, मंत्री विजय शाह ने दिया योग अपनाने का संदेश

21 Jun 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: राजनांदगांव में हजारों लोगों ने किया योग, मल्लखंब प्रदर्शन बना मुख्य आकर्षण

21 Jun 2026

अयोध्या में राम की पैड़ी में बहाल हुआ जल प्रवाह, श्रद्धालुओं को मिली राहत

21 Jun 2026

रायबरेली में विश्व योग दिवस पर दिखा उत्साह, लोगों ने निरोगी काया का लिया संकल्प

21 Jun 2026

कुरुक्षेत्र में पहली बार महाभारत अनुभव केंद्र परिसर में मनाया योग दिवस

21 Jun 2026

Tikamgarh:  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नजरबाग में भव्य आयोजन, हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

21 Jun 2026

कानपुर: पुलिस लाइन में सामूहिक योगाभ्यास, पुलिस आयुक्त ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

21 Jun 2026

कानपुर: ग्रीन पार्क में योगमय हुआ माहौल, मंत्री राकेश सचान बोले- योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें

21 Jun 2026

CJP Protest: कॉकरोच पार्टी का जंतर मंतर पर दूसरा दिन प्रदर्शन जारी

21 Jun 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रुपईडीहा में भव्य आयोजन, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

21 Jun 2026

हिसार के टाउन पार्क में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने की शिरकत

21 Jun 2026

हांसी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सांसद धर्मवीर सिंह रहे मुख्य अतिथि, बोले- योग से रोग दूर, नशा देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती

21 Jun 2026

बहादुरगढ़ के परनाला में योग शिविर का आयोजन, ग्रामीणों ने किया योगाभ्यास

भिवानी में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस; मुख्य अतिथि रहे मंत्री श्याम सिंह राणा

21 Jun 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ नारनौल, विधायक ओम प्रकाश यादव ने किया योगाभ्यास

बहादुरगढ़ में स्विमिंग पूल में योग कर हरियाणा के तैराकों ने दिया फिटनेस का संदेश

बादली के देवरखाना में मनाया गया उपमंडल स्तरीय योग दिवस, बड़ी संख्या में जुटे योग साधक

यमुनानगर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अनाज मंडी में हुआ योग कार्यक्रम, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा रहीं मुख्य अतिथि

21 Jun 2026

नारनौल में बारिश ने बिगाड़ी योग दिवस की तैयारियां, सभागार में सिमटा जिला स्तरीय कार्यक्रम

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed