सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Conveyed a message of better health and freedom from addiction.

Kotdwar News: बेहतर स्वास्थ्य और नशा मुक्ति का दिया संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 21 Jun 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Conveyed a message of better health and freedom from addiction.
विज्ञापन
भारत स्वाभिमान न्यास, महिला पतंजलि योग समिति समेत विभिन्न संगठनों ने किया कार्यक्रम का आयोजन

कोटद्वार। नगर एवं पर्वतीय क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन और समाज से नशा मुक्ति का संकल्प लिया।
मालवीय उद्यान में भारत स्वाभिमान न्यास और पतंजलि योग समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया। योग सामान्य ज्ञान एवं योगासन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद अणथ्वाल, सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाबर के नींबूचौड़ में महिला पतंजलि योग समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने किया। सार्थक योगशाला शिवपुर में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, विशिष्ट अतिथि पंकज ध्यानी ने योग शिविर के विजेताओं को सम्मानित किया। योगाचार्य अनुपम कोठारी ने योग का महत्व बताया। संस्था की अध्यक्ष कविता कंडवाल की देखरेख में विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

लैंसडौन में कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडेंट विनोद सिंह नेगी ने किया। उन्होंने योग को स्वस्थ, संतुलित और तनावमुक्त जीवन का आधार बताया। अधिकारियों, जेसीओ, जवानों और रिक्रूट ने विभिन्न योगासन किए। आर्मी पब्लिक स्कूल और हिंदू पंचायती धर्मशाला में भी योग कार्यक्रम हुए।
जयहरीखाल में एनसीसी के एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान ने योगासन किया। प्राचार्य प्रो. डॉ. एलआर राजवंशी ने योग को स्वस्थ, संतुलित और दीर्घायु जीवन का आधार बताया। डॉ. एसए अंसारी ने नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed