सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Boulders pose a threat on the Pauri National Highway, demand for their removal

Kotdwar News: पौड़ी नेशनल हाईवे पर बोल्डर बने खतरा, हटाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 14 Apr 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Boulders pose a threat on the Pauri National Highway, demand for their removal
विज्ञापन
- छले साल दिसंबर में एक वाहन पर बोल्डर गिरने से चालक की हुई थी मौत
Trending Videos

सतपुली। पौड़ी नेशनल हाईवे पर गुमखाल और सतपुली के बीच चल रहे चौड़ीकरण कार्य का मलबा बरसात में राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। सतपुली मल्ली से गुमखाल के बीच निर्माण एजेंसी शिवालिक इंफ्रा की ओर से कटिंग का मलबा हाईवे से नीचे फेंका गया है जो सतपुली-भिताड़ा-चाई मोटर मार्ग और रैतपुर-मैंदोली-जयहरीखाल मार्ग के ऊपर अटका हुआ है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, जिला पंचायत सदस्य पूनम नेगी और क्षेत्र पंचायत गढ़कोट की सुनीता देवी ने सतपाल महाराज को ज्ञापन भेजकर मलबा हटाने और एहतियात बरतने के निर्देश देने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि मलबा लगातार नीचे गिर रहा है जिससे रैतपुर मार्ग और आसपास के गांवों जैसे भिताड़ा तल्ला व मल्ला, कालोंजल, रणकोट, गढ़कोट के लोगों को खतरा है। इसी मार्ग से कोटद्वार, लैंसडौन और रिखणीखाल से जिला मुख्यालय जाने वाले लोग भी आवागमन कर रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में भी एक वाहन पर बोल्डर गिरने से चालक की मौत हो चुकी है। जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि बरसात में यह खतरा और बढ़ सकता है क्योंकि कई जगह बोल्डर हाईवे किनारे ढलान पर असुरक्षित स्थिति में पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed