फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Crowds throng to seek blessings of Siddhbali Baba.

Kotdwar News: सिद्धबली बाबा के दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़

Sun, 21 Jun 2026 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 21 Jun 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
Crowds throng to seek blessings of Siddhbali Baba.
जाम खुलवाने में पुलिस को करनी पड़ी खासी मशक्कत
विज्ञापन

कोटद्वार। श्री सिद्धबली बाबा के दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और मैदानी क्षेत्रों से सैरसपाटे के लिए बड़ी संख्या में लोगों के कोटद्वार पहुंचने से रविवार सुबह यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
रविवार मैदानी क्षेत्रों पूरे-पूरे परिवार श्री सिद्धबली मंदिर दर्शनों के लिए निकल पड़े। दिनभर कारों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार लगी रही। इस बार तो लोग ई-रिक्शाओं से भी पहुंचे। कोटद्वार सीमा पर कौड़िया चेकपोस्ट क्षेत्र में ही वाहनों की लंबी कतार से वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। इन वाहनों को शहर में सीधे प्रवेश से रोकते हुए बालासौड़ से रूट डायवर्ट किया गया। यातायात उपनिरीक्षक संतोष सिंह एवं रामकरन सिंह के निर्देशन में उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में बालासौड़ से देवी मंदिर, पदमपुर चौराहा, घराट रोड, पीजी कॉलेज, बुद्धा पार्क से होकर सिद्धबली मंदिर के लिए गुजारा गया।
विज्ञापन

वहीं, दुगड्डा की ओर से आने वाले वाहनों को बुद्धा पार्क से झंडाचौक होते हुए तीलू रौतेली चौक से गुजारने का प्रबंध किया गया। सिद्धबली मंदिर क्षेत्र के अलावा विभिन्न जगहों पर कोतवाली पुलिस ने भी जाम नहीं लगने देने के प्रयास किए, लेकिन तड़के से ही भारी भीड़ उमड़ने, वाहनों की कतारें लगी होने के कारण यातायात व्यवस्था कई बार चरमराई। झंडाचौक क्षेत्र में आवाजाही वन-वे करने के दौरान बेहतर संवाद की कमी से रोडवेज बस जाम में फंस गई। एक साथ तीन रास्ते प्रभावित होने से जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सिद्धबली मंदिर क्षेत्र में कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस की तैनाती के बावजूद श्रद्धालुओं और पर्यटकों के वाहनों के दबाव के कारण रुक-रुककर जाम लगता रहा। वाहन रेंगकर चलते नजर आए। सुबह छह बजे से दोपहर तक पुलिस के पसीने छूटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed