{"_id":"6a7074f86af5172b9804d856","slug":"studies-affected-by-non-academic-duties-teachers-seek-relief-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125502-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: गैर शैक्षणिक ड्यूटी से प्रभावित हो रही पढ़ाई, शिक्षकों को मिले राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: गैर शैक्षणिक ड्यूटी से प्रभावित हो रही पढ़ाई, शिक्षकों को मिले राहत
Mon, 03 Aug 2026 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 03 Aug 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय शिक्षक संघ ने एसआईआर समेत अन्य कार्यों में ड्यूटी लगाने का किया विरोध
शासन से आदेशों का पालन कराने की मांग
कोटद्वार। राजकीय शिक्षक संघ ने राजकीय इंटर कॉलेजों में पहले से ही शिक्षकों की कमी के बीच एसआईआर समेत अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने का विरोध किया है। संघ का कहना है कि इससे विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष जयदीप रावत और मंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने जारी बयान में कहा कि प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालय पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद अधिकांश विद्यालयों के शिक्षकों को एसआईआर व अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाया जा रहा है जिससे नियमित कक्षाओं का संचालन प्रभावित हो रहा है।
शिक्षक नेताओं ने कहा कि एक ओर सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण और कार्यक्रम संचालित कर रही है वहीं दूसरी ओर शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में व्यस्त रखा जा रहा है। बाद में परीक्षा परिणाम कमजोर होने पर इसकी जिम्मेदारी शिक्षकों पर डालना उचित नहीं है। संघ ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि राजकीय शिक्षकों की ड्यूटी किसी भी परिस्थिति में गैर शैक्षणिक कार्यों में न लगाई जाए जिससे विद्यालयों में शिक्षण कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके और विद्यार्थियों का शैक्षणिक हित प्रभावित न हो।