फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Drug addiction is harming the young generation: BEO

युवा पीढ़ी को नुकसान पहुंचा रहा है नशा : बीईओ

Mon, 03 Aug 2026 05:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Drug addiction is harming the young generation: BEO
कोटद्वार। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटद्वार में आयोजित प्रधानाचार्यों की बैठक में युवा पीढ़ी में बढ़ते नशे के प्रचलन पर चिंता जताई गई। मुख्य अतिथि बीईओ वर्षा भारद्वाज ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी को नुकसान पहुंचा रहा है। समाज को नशामुक्त बनाने के लिए व्यापक कार्य आवश्यक है।
विज्ञापन

यह बैठक कण्वनगरी संस्कारशाला के तहत संस्कार युक्त और नशामुक्त कार्यक्रमों के संचालन के लिए बुलाई गई थी। इसमें विकासखंड दुगड्डा के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्य बबीता ध्यानी ने की। उन्होंने समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को कम करने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता बताई। बैठक में तय हुआ कि 15 अगस्त के बाद दुगड्डा के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता होगी। इसका विषय 'संस्कार युक्त, नशामुक्त समाज'' होगा। बैठक में प्रकाश कोठारी, डॉ. राकेश मोहन ध्यानी, अजयपाल सिंह रावत, चित्रमणी देवलियाल, शशिभूषण अमोली, मंयक प्रकाश कोठारी, प्रवेश चन्द्र नवानी, जनार्दन प्रसाद ध्यानी, एसपी कुकरेती, डॉ. सुन्दर लाल जोशी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed