फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   In Bhabar, thieves targeted two closed houses in three days

Kotdwar News: भाबर में चोरों ने तीन दिन में दो बंद घरों को बनाया निशाना

Mon, 03 Aug 2026 06:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
In Bhabar, thieves targeted two closed houses in three days
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र में चोरों की सक्रियता बढ़ने से लोगों में भय का माहौल बना है। तीन दिनों के भीतर चोरों ने दो बंद मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दुर्गापुर स्थित रेंजर कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान विनीश रावत की पत्नी रविवार सायं अपनी मां को बाजार तक छोड़ने गई थीं। शाम करीब 5:30 बजे लौटने पर घर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो चोर एक मंगलसूत्र, तीन जोड़ी पायजेब समेत अन्य जेवरात और एक बड़ा सूटकेस चोरी कर ले गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। इससे पहले शनिवार को देवरामपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद जोशी के बंद मकान में भी चोर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और घर का सामान खंगाल दिया।
विज्ञापन

रविवार को पड़ोसियों ने मकान खुला देखा तो अंदर जाकर घटना का पता चला। इसके बाद दिल्ली में रह रहे मकान स्वामी को सूचना दी गई। उनके कहने पर पड़ोसियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से भाबर क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि भाबर क्षेत्र में दो बंद घरों में चोरी की घटनाओं की सूचना मिली है। दोनों मामलों की जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed