{"_id":"6a70942ef7f84b4200004256","slug":"drinking-water-crisis-due-to-failure-of-motors-of-two-tube-wells-supply-to-be-restored-from-tuesday-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125518-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दो नलकूपों की मोटर फुंकने से पेयजल संकट, मंगलवार से बहाल होगी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दो नलकूपों की मोटर फुंकने से पेयजल संकट, मंगलवार से बहाल होगी आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के रतनपुर सुखरो स्थित सिंचाई नलकूप और लालपुर घराट स्थित जल संस्थान के नलकूप की मोटर फुंकने से दोनों क्षेत्रों में बीते एक सप्ताह से पेयजल संकट गहरा गया। जल संस्थान ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अन्य नलकूपों से जलापूर्ति शुरू की, लेकिन कम दबाव के कारण कई घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच सका। इससे लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा, जबकि कई परिवारों ने पड़ोसियों के घरों से सिर पर पानी ढोकर अपनी जरूरत पूरी की।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजाराम अणथ्वाल ने बताया कि रतनपुर सुखरो स्थित सिंचाई नलकूप से बालासौड़, ब्रह्मपुरी, रतनपुर, हरसिंगपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति होती है। मोटर खराब होने से क्षेत्र में जल संकट गहरा गया। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था भी पर्याप्त साबित नहीं हुई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने जल संस्थान से जल्द मोटर ठीक कर नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की।
उधर, लालपुर घराट स्थित जल संस्थान के नलकूप की मोटर में भी खराबी आने से क्षेत्र में पेयजल संकट और बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने दोनों नलकूपों की शीघ्र मरम्मत कर निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता शूरवीर सिंह चौहान ने बताया कि रतनपुर सुखरो और लालपुर घराट स्थित दोनों नलकूपों की मरम्मत पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मंगलवार सुबह से दोनों क्षेत्रों में नियमित पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से शुरू कर दी जाएगी।