फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Compensation should be given for the damage caused by the debris of highway widening work.

Kotdwar News: हाईवे चौड़ीकरण के मलबे से हुए नुकसान की हो क्षतिपूर्ति

Mon, 03 Aug 2026 06:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Compensation should be given for the damage caused by the debris of highway widening work.
सतपुली। गुमखाल से सतपुली के बीच चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। चौड़ीकरण के मलबे से कई जगहों पर नुकसान हुआ है। हाईवे के नीचे बसे जयहरीखाल ब्लॉक के रैतपुर गांव में निजी भूमि, जंगल, पैदल मार्ग, सिंचाई गूल आदि क्षतिग्रस्त होने का आरोप लगाया गया है। वन पंचायत रैतपुर के सरपंच विक्रम सिंह रावत ने क्षतिपूर्ति की मांग की है। जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसी की लापरवाही से गांव के कई संसाधन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कार्यदायी एजेंसी के कर्मचारियों से बातचीत करने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ है। गांव के पेयजल स्रोत, रास्ते, पेयजल लाइनें, ग्रामीणों की निजी भूमि आदि को नुकसान पहुंच रहा है। एक माह के भीतर क्षतिपूर्ति का आंकलन नहीं होने पर उन्होंने आंदोलनात्मक कदम उठाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed