फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   76 deputy heads took oath in Dwarikhal

Kotdwar News: द्वारीखाल में 76 उप-प्रधानों ने ली शपथ

Mon, 03 Aug 2026 06:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
76 deputy heads took oath in Dwarikhal
कोटद्वार/दुगड्डा। ब्लॉक मुख्यालय द्वारीखाल के शहीद विपिन रावत सभागार में मंगलवार को उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख बीना राणा ने नवनिर्वाचित उपप्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ब्लॉक की 97 ग्राम पंचायतों में से 76 उप-प्रधानों ने शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

उपप्रधानों ने मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बीना राणा और जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह राणा का स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि प्रधान और उपप्रधान आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तो ग्राम पंचायतें आदर्श पंचायत बनने के साथ विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकती हैं। बीडीओ जयकृत सिंह बिष्ट ने ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस दौरान एडीओ (पंचायत) कृष्णपाल सिंह सैनी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष विजेंद्र रावत, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed