{"_id":"698880c198f26c7a8c09a9e5","slug":"cultural-talents-and-those-who-perform-outstanding-work-are-honored-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-121612-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: फ्योंलडिया त्वै देखिकी... पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: फ्योंलडिया त्वै देखिकी... पर झूमे दर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 08 Feb 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हंस बाल महोत्सव में अमित सागर और छात्रों ने बिखेरी सतरंगी छटा
सांस्कृतिक प्रतिभाएं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित
सतपुली। हंस अस्पताल सतपुली में आयोजित चौथे हंस बाल मेले में लोकगायक अमित सागर और छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सतरंगी छटा बिखेरी।
रविवार को अस्पताल के हेलिपैड मैदान में हंस बाल मेले का आयोजन हुआ। महोत्सव का उद्घाटन हंस अस्पताल के डॉ. राम सिंह रावत, डॉ. प्रकाश पांडेय, डॉ. गौरव और बाबा मंगला ने किया। लोकगायक अमित सागर की ओर से फ्योंलडिया त्वै देखिकी..., नाच मेरी बीरा..., चैता कि चैत्वाली...,धना तेरी नौ कि माला..., घुंघरू बाजि गे... सरीखी प्रस्तुति ने हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
अस्पताल प्रबंधन द्वारा हंस अस्पताल सतपुली, हंस आई केयर हरिद्वार और हंस अस्पताल हरिद्वार के स्टाफ को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए और महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले दो दर्जन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। बाल मेले में नौनिहालों और स्थानीय प्रतिभाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए क्षेत्र के 24 स्कूलों के डेढ़ हजार से अधिक विद्यार्थी समेत स्थानीय ग्रामीण पहुंचे थे।
कार्यक्रम का संचालन गणेश खुगशाल ने किया। हंस अस्पताल के यूनिट हेड पंकज मोहन शर्मा, सीनियर मैनेजर गरिमा त्रिपाठी, आईटी हेड मुकेश रावत, प्रशासनिक अधिकारी सचिन कुमार, थानाध्यक्ष सतपुली पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos