फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demand for increased patrolling and installation of cages for protection against leopards.

Kotdwar News: गुलदार से बचाव को गश्त बढ़ाने और पिंजरे लगाने की मांग

Tue, 29 Sep 2026 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 29 Sep 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
Demand for increased patrolling and installation of cages for protection against leopards.
कोटद्वार। नगर निगम के कुंभीचौड़, वार्ड-2 के पार्षद ने प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गुलदार की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए रामपुर-कुंभीचौड़ क्षेत्र में गश्त बढ़ाने एवं पिंजरे लगाने की मांग की।
विज्ञापन

लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ को सौंपे ज्ञापन में पार्षद अनिल रावत ने बताया कि गुलदार की बढ़ती सक्रियता से वार्ड के सघन आबादी क्षेत्र में काफी दहशत बनी हुई है। गुलदार दिन में ही रिहायशी क्षेत्रों में नजर आ रहा है। इससे लोगों को जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने रामपुर-कुंभीचौड़ क्षेत्र में वन विभाग की नियमित एवं प्रभावी गश्त बढ़ाने, गुलदार की गतिविधियों वाले संवेदनशील स्थान को चिह्नित कर जरूरत के हिसाब से पिंजरे लगाने, वन विभाग की टीम द्वारा लगातार निगरानी एवं पेट्रोलिंग करने, स्थानीय लोगों को गुलदार से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी उपलब्ध कराने और गुलदार की निगरानी रखने के लिए आवश्यकता पड़ने पर ट्रैप कैमरा व अन्य निगरानी उपकरण लगाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed