{"_id":"6abbb3fc6468e5f0370134d5","slug":"independent-candidates-elected-to-three-seats-in-jaiharikhal-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-126945-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: जयहरीखाल में तीन पदों पर निर्दलीय प्रत्याशी निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: जयहरीखाल में तीन पदों पर निर्दलीय प्रत्याशी निर्वाचित
Tue, 29 Sep 2026 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 29 Sep 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सतपुली कॉलेज में सभी छह पदों पर एनएसयूआई व कण्वघाटी और नैनीडांडा में एबीवीपी का दबदबा
कोटद्वार। भक्तदर्शन पीजी कॉलेज जयहरीखाल में तीन पदों पर निर्दलीय प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए जबकि सतपुली कॉलेज में सभी छह पदों पर एनएसयूआई से जुड़े प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। पोखड़ा महाविद्यालय में सर्वसम्मति से छात्र परिषद का गठन किया गया। कण्वघाटी भाबर डिग्री काॅलेज और नैनीडांडा में सभी पदों पर एबीवीपी का दबदबा रहा।
भाबर स्थित कण्वघाटी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव समेत प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की प्रेरणा पड़ेरिया ने एनएसयूआई के कार्तिक जोशी को 18 मतों से हराया। चुनाव प्रभारी अशोक कुमार मित्तल ने बताया कि 407 में से 248 ने मतदान किया। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के ऋषभ सिंह रावत ने एनएसयूआई के अर्नव को 53 मतों से हराया। सचिव पद पर एबीवीपी के उदय सिंह ने एनएसयूआई के प्रियांशु नेगी को 41 मतों से पराजित किया।
सह सचिव पद पर जिया, कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की अंजली कपरवान और विवि प्रतिनिधि पद पर पिया डबराल निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थीं। प्राचार्य हरीश चंद्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। भक्त दर्शन पीजी जयहरीखाल में अध्यक्ष पद पर कुमकुम रावत, सचिव पद पर मो. अरमान और कोषाध्यक्ष पद पर अमिता निर्विरोध निर्वाचित हुईं। तीनों निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
सतपुली : सभी पदों पर एनएसयूआई के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
सतपुली। राजकीय महाविद्यालय सतपुली में अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष पर दीपांशी, महासचिव पर सुमन, सहसचिव पर सोनाली, कोषाध्यक्ष पर चांदनी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर शौर्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी पदाधिकारी एनएसयूआई से जुड़े हैं। प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। वहीं पोखड़ा कॉलेज में कोमल अध्यक्ष, मानसी उपाध्यक्ष, हिमानी सचिव, प्रेरणा सहसचिव, कशिश कोषाध्यक्ष और खुशी विवि प्रतिनिधि मनोनीत की गईं। प्राचार्य प्रो. विद्या राय ने शपथ दिलाई।
.
चौबट्टाखाल: ऋषभ कुमार बने अध्यक्ष
सतपुली। राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल में अध्यक्ष पद पर ऋषभ कुमार 61 मत पाकर विजयी रहे। उन्होंने स्नेहा को 21 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर मोहित सिंह 57 मत पाकर विजयी हुए। सचिव पद पर कशिश को 62 और प्रतिद्वंद्वी प्रिंस नेगी को 40 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर शुभ्रा 62 मत पाकर विजयी रहीं। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर रिया ने 56 मत पाकर जिया को 10 मतों से हराया। सहसचिव पद पर अनुष्का निर्विरोध निर्वाचित हुईं। संवाद
.
बिथ्याणी में दिव्यांशी और अभिनव जीते
कोटद्वार। महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में अध्यक्ष पद पर दिव्यांशी 97 मत पाकर विजयी रहीं। उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रीति को 28 मत मिले। नौ मत अवैध घोषित किए गए। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अभिनव उनियाल ने 102 मत पाकर जीत दर्ज की। प्रतिद्वंद्वी शिवानी को 22 मत मिले, जबकि 10 मत अवैध घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद पर गुंजन, सचिव पर अनीशा, सहसचिव पर अंकिता और कोषाध्यक्ष पद पर कुसुम निर्विरोध निर्वाचित हुईं। संवाद
.
वेदीखाल में शुभम रावत अध्यक्ष निर्वाचित
कोटद्वार। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल में अध्यक्ष पद पर शुभम रावत 63 मत पाकर विजयी रहे। उनकी प्रतिद्वंद्वी शीतल को 23 मत मिले। महासचिव पद पर पूजा ने 61 मत पाकर मीनाक्षी को हराया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर मयंक रावत 58 मत पाकर विजयी रहे। सहसचिव पद पर सुप्रिया और कोषाध्यक्ष पद पर निवेदिता जोशी निर्विरोध चुनी गईं। उपाध्यक्ष पद पर एकमात्र नामांकन रद्द होने से चुनाव नहीं हुआ। प्राचार्य प्रो. राजपाल चौहान ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। संवाद
.
नैनीडांडा डिग्री कॉलेज में एबीवीपी का परचम
कोटद्वार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थान सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय नैनीडांडा में सभी पदों पर एबीवीपी का परचम लहराया। अध्यक्ष पद पर दीपक सिंह निर्वाचित घोषित हुए। सचिव पद पर प्रशांत विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर प्रेरणा विजयी रही। विवि प्रतिनिधि पद पर रोहित कुमार निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर भास्कर पोखरियाल और सहसचिव पद पर प्रियंका निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. पवन कुमार ने बताया कि प्राचार्य डा. धीरेंद्र सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण कराई। संवाद
रिखणीखाल कॉलेज में उपस्थिति कम होने पर चुनाव रद्द
कोटद्वार। रिखणीखाल कॉलेज में 75 फीसदी उपस्थिति नहीं होने के कारण छात्रसंघ चुनाव रद्द हो गए हैं। छात्रसंघ प्रभारी डॉ. सुनील चौहान ने बताया कि छात्रों ने पहले छात्र परिषद के गठन पर सहमति जता दी थी लेकिन बाद में छात्र छात्रसंघ चुनाव के लिए अड़ गए। इस पर छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान छात्रों गुटों ने एक-दूसरे की उपस्थिति पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की। जांच के दौरान सभी प्रत्याशियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होने के कारण छात्रसंघ के चुनाव रद्द कर दिए गए हैं। संवाद