{"_id":"6adcae5f8d2ea1c59a063657","slug":"demand-for-repair-of-dilapidated-roads-warning-of-a-hunger-strike-starting-october-25-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127588-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बदहाल सड़कों के सुधार की मांग, 25 अक्तूबर से अनशन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बदहाल सड़कों के सुधार की मांग, 25 अक्तूबर से अनशन की चेतावनी
Sat, 24 Oct 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 24 Oct 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
बीरोंखाल/बैजरो। बीरोंखाल ब्लॉक में बदहाल सड़कों के सुधार की मांग को लेकर नयार घाटी महापंचायत का क्रमिक अनशन आंदोलन शनिवार को 15वें दिन भी जारी रहा। महापंचायत ने चेतावनी दी है कि 25 अक्तूबर तक मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
शनिवार को ग्राम सुधार समिति कोठिला के अध्यक्ष देशबंधु बिष्ट अनशन पर बैठे। उन्होंने कहा कि सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे, क्षतिग्रस्त पुश्ते और उखड़ा डामर यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं। इसके बावजूद सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कोठिला में राष्ट्रीय राजमार्ग-121 के बिड़झा तोक से गुठिया महादेव मंदिर तक जाने वाले मार्ग का निर्माण अधूरा रहने पर भी नाराजगी जताई।
महापंचायत के संयोजक नंदकिशोर नौटियाल ने कहा कि 12 अक्तूबर से आंदोलन चल रहा है लेकिन अब तक मांगों पर कोई ठोस लिखित आश्वासन नहीं मिला है। इस दौरान भगत सिंह शाह, डॉ. जयदेव सिंह, देवेंद्र कुमार, गिरीश रावत, प्रदीप नेगी, जयदीप नेगी और मनोज रावत मौजूद रहे।