{"_id":"6adcb177d7c558b10a067f58","slug":"gmou-bus-service-to-takolikhal-and-dehradun-launched-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-127589-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: टकोलीखाल और देहरादून के लिए जीएमओयू की बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: टकोलीखाल और देहरादून के लिए जीएमओयू की बस सेवा शुरू
Sat, 24 Oct 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 24 Oct 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन (जीएमओयू) की ओर से शनिवार को पर्वतीय रूट पर नई बस सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है। ये सभी सेवाएं देहरादून तक संचालित होंगी। इससे पहाड़ के लोगों को सीधे देहरादून आने जाने की सुविधा मिली है। शनिवार को जीएमओयू अध्यक्ष नवीन तिवारी ने नई सेवाओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कोटद्वार से देहरादून जाने वाली सभी बसें चिल्लरखाल लालढांग होते हुए आवाजाही कर रही हैं, इससे भाबर के लोगों के साथ ही लालढांग के गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
जीएमओयू ने शनिवार को कोटद्वार से टकोलीखाल के लिए नई बस सेवा की शुरुआत की। यह बस वापसी में टकोलीखाल से रिखणीखाल होते हुए कोटद्वार और यहां से सीधे देहरादून के लिए रवाना होगी। उधर, देहरादून से भी पोखड़ा के लिए सीधी बस सेवा जीएमओयू के सेलाकुई चांदनीचौक स्थित बस अड्डे से कर दी गई है।
जीएमओयू के यातायात प्रबंधक दीपक नेगी ने बताया कि देहरादून से टकोलीखाल के लिए कोटद्वार होते हुए बस संचालन शुरू कर दिया गया है। टकोलीखाल से देहरादून का किराया 470 रुपये और कोटद्वार से देहरादून का किराया 230 रुपये निर्धारित किया गया है। नई सेवाओं के संचालन से पर्वतीय क्षेत्रों के यात्रियों को देहरादून आने-जाने में सुविधा मिलेगी। अब तक पहाड़ से देहरादून जाने वाले यात्रियों को हरिद्वार या फिर ऋषिकेश पहुंचकर देहरादून की बसें पकड़नी पड़ती थी। इस मौके पर जीएमओयू के महाप्रबंधक वीपीएस नेगी, संचालक नितिन रावत, गणेश भट्ट, विवेकानंद कोटनाला, विनोद भट्ट आदि मौजूद रहे।