फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Leopard that attacked a woman in Ida Malla trapped in a cage

Kotdwar News: ईड़ा मल्ला में महिला पर हमला करने वाला गुलदार पिंजरे में कैद

Sat, 24 Oct 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 24 Oct 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Leopard that attacked a woman in Ida Malla trapped in a cage
सतपुली। एकेश्वर विकासखंड की ग्राम पंचायत गोर्ली के ईड़ा मल्ला गांव में महिला पर हमला करने वाला गुलदार 24 घंटे के भीतर वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, हालांकि क्षेत्र में कई और गुलदार दिखने से अब भी दहशत बनी हुई है। वन विभाग की ओर से सतर्कता बरतने की अपील ग्रामीणों से की गई है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को ईड़ा मल्ला गांव निवासी लीला देवी (55) पत्नी बलदेव सिंह घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में घास काट रही थीं। इसी दौरान गुलदार ने उन पर हमला कर घायल कर दिया था। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। देर रात करीब चार वर्षीय नर गुलदार पिंजरे में कैद हो गया।
विज्ञापन

गढ़वाल वन प्रभाग के दमदेवल रेंज के रेंजर राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पिंजरे में कैद गुलदार को रेंज मुख्यालय लाया गया है। उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोर्ली ग्राम पंचायत की प्रधान पुष्पा देवी और प्रधानपति रवींद्र कुमार ने बताया कि ईड़ा मल्ला क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार के पिंजरे में कैद होने से ग्रामीणों को जरूर राहत मिली है लेकिन क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर वन विभाग को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed