{"_id":"69df973cdde22c2a4a04bf42","slug":"doctor-and-staff-found-absent-at-phc-jayharikhal-dm-expresses-displeasure-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-123040-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पीएचसी जयहरीखाल में अनुपस्थित मिले चिकित्सक और कर्मचारी, डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पीएचसी जयहरीखाल में अनुपस्थित मिले चिकित्सक और कर्मचारी, डीएम नाराज
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 15 Apr 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और व्यवस्थाओं को सुधारने के सीएमओ को दिए निर्देश
जयहरीखाल। जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयहरीखाल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अनुपस्थित चिकित्सकों और कर्मचारियों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए।
बुधवार को पीएचसी के निरीक्षण के दौरान मेडिकल ऑफिसर सहित अन्य कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर डीएम ने सीएमओ को तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने, लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने औषधि कक्ष, पैथोलॉजी लैब, ओपीडी कक्ष सहित अन्य विभागों का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं की स्थिति का आकलन किया। डीएम ने आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाते हुए सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ाने पर जोर दिया।
महिला चिकित्सा अधिकारी को आरसीएच पोर्टल में पंजीकृत सभी गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक लाने के लिए सक्रिय प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुपस्थित मेडिकल ऑफिसर को पौड़ी मुख्यालय पहुंचकर सीएमओ के समक्ष स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार विद्यानंद सेमवाल भी उपस्थित रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X