{"_id":"698f139470f589c0a30690d2","slug":"drainage-system-will-be-provided-for-23-wards-between-sukhro-and-khoh-rivers-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-121708-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सुखरो व खोह नदी के बीच के 23 वार्डों के लिए होगी ड्रेनेज व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सुखरो व खोह नदी के बीच के 23 वार्डों के लिए होगी ड्रेनेज व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 13 Feb 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
छह जोन में बांटा गया है पूरा क्षेत्र, बरसाती पानी को रोकने के लिए बनेगा ड्रेनेज सिस्टम
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम को विकसित व पुख्ता करने के लिए कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग की ओर से डीपीआर बनाने के लिए प्रारंभिक सर्वे किया जा चुका है।
शुक्रवार को नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में कार्यदायी संस्था ने पार्षदों व वार्डवासियों को पीपीटी के माध्यम से ड्रेनेज सिस्टम से अवगत कराया। मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम को विकसित करने की योजना सीएम की घोषणा में शामिल है। उनका प्रयास है कि योजना जल्द धरातल पर उतारा जाए। योजना के लिए इसी वित्तीय वर्ष में शासनादेश जारी होने के साथ ही धनराशि आवंटित कराई जानी है।
नगर आयुक्त पीएल शाह ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि ड्रेनेज सिस्टम को विकसित करने के लिए सिंचाई विभाग को कार्यदायी संस्था बनाया गया है और उनके द्वारा डीपीआर तैयार करने के लिए कंसल्टेंसी की तैनाती कर दी गई है। सिंचाई विभाग दुगड्डा के अधिशासी अभियंता अनिल राठौर ने बताया कि उपस्थित लोगों के जो भी अमूल्य सुझाव होंगे उन्हें डीपीआर में शामिल किया जाएगा।
पहले भाग में सुखरो व खोह नदी के बीच वार्ड नंबर-4 से लेकर वार्ड नंबर 26 तक को शामिल किया गया है। इस पूरे क्षेत्र को छह जोन में बांटा गया है जिन जोन में जंगल का पानी फ्लड के रूप में आता है। पार्षद विपिन डोबरियाल, सूरज प्रसाद कांति, संजय मित्तल, आशा राम ने कहा कि टीम उनके क्षेत्र में नहीं आई है और न ही पार्षदों से ही संपर्क किया गया है। टीम एक बार पुन: सर्वे कर ऐसे क्षेत्रों को डीपीआर में शामिल करेगी। कार्यक्रम में पार्षदों के साथ उनके वार्डों के पांच-पांच नागरिक भी शामिल रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X