{"_id":"69833f3a6e429bc2de0bd5ec","slug":"elderly-people-are-not-getting-a-green-and-healthy-environment-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-121536-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: वृद्धजन को नहीं मिल रहा हरा-भरा और स्वस्थ वातावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: वृद्धजन को नहीं मिल रहा हरा-भरा और स्वस्थ वातावरण
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 04 Feb 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्क के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए स्थानीय स्तर से शासन स्तर तक आवाज उठा चुके वरिष्ठजन
कोटद्वार। शहर में लालपुर घराट मंदिर के निकट जो पार्क स्थित है वहां रोजाना कई वृद्धजन टहलने और सुकून के कुछ पल गुजारने पहुंचते हैं लेकिन यहां सुविधाओं के अभाव में सुकून से वंचित ही रह जाते हैं। स्थानीय स्तर से लेकर शासन स्तर तक पार्क का सौंदर्यीकरण कराने की वृद्धजन की मांग की लगातार अनदेखी हो रही है। अब उन्होंने वन मंत्री से समस्या हल करने की मांग की है।
लालपुर घराट मंदिर के निकट स्थित पार्क में सुबह मंदिर आने वाले और टहलने वाले लोग पहुंचते हैं। शाम के समय वृद्धजन एकत्र होकर यहां समय बिताते हैं। प्रभागीय वनाधिकारी कोटद्वार, विधायक कोटद्वार को समय समय पर पार्क की दुर्दशा से अवगत कराने के बाद भी सुधार के लिए कदम नहीं उठाए गए हैं। यहां तक कि गोपाल सिंह गुसाईं, मुकेश नेगी, सुरेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह, भगवंत सिंह, सरदार सिंह, इंदर सिंह, खूब सिंह, सुरेश सिंह, पदम सिंह, वीरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, जवाहर सिंह, वीरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में नागरिक मई 2025 में वन मंत्री को पत्र भेजकर पार्क के जीर्णोद्धार की मांग कर चुके हैं।
सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह गुसाईं ने बताया कि उन्होंने कल ही वन मंत्री को फिर से पत्र लिखा है। इसमें वन संरक्षक शिवालिक वृत्त उत्तराखंड से पार्क के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के लिए भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए प्रभागीय वनाधिकारी लैंसडौन वन प्रभाग को कार्य के लिए बजट मुहैया कराने की मांग की गई है।
- सुकून के पल गुजारने के लिए पार्क शांत, स्वस्थ और खुशनुमा वातावरण प्रदान करते हैं। पार्क की दुर्दशा से कई बार अवगत कराने के बावजूद इसकी अनदेखी चिंता का विषय है। -जीएस गुसाईं
- वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से भी पार्क में अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए समय समय पर मांग उठाती जा रही है लेकिन लगातार अनदेखी हो रही है। -आरपी पंत
- पार्कों के रखरखाव के प्रति खुद प्रशासन और संबंधित विभाग को गंभीर होना चाहिए। ताज्जुब तो यह है कि बार-बार मांग करने पर भी सुधार के लिए कदम नहीं उठाए जा रहे। -आरएस बिष्ट
Trending Videos