{"_id":"69e4c4e977da229c9e059ee9","slug":"emphasis-was-placed-on-honing-imagination-and-artistic-talent-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-123118-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कल्पना शक्ति, कलात्मक प्रतिभा निखारने पर रहा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कल्पना शक्ति, कलात्मक प्रतिभा निखारने पर रहा जोर
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 19 Apr 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में आयोजित तीन दिवसीय चित्र आधारित काव्य कला प्रदर्शनी एवं कार्यशाला के अंतिम दिन कलाकार एवं साहित्यकार देवेंद्र नैथानी ने छात्रों का मार्गदर्शन कर विद्यार्थियों की कल्पना शक्ति, अभिव्यक्ति कौशल व कलात्मक प्रतिभा को नई दिशा प्रदान की।
कार्यशाला के संदर्भ व्यक्ति साहित्यकार देवेंद्र नैथानी ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। प्राइमरी वर्ग में बेस्ट ड्राइंग के लिए अधीक्षिता, अजलान, जूनियर वर्ग में नव्या अग्रवाल और सीनियर वर्ग में अर्नव रावत को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त बेस्ट क्रिएटिविटी के लिए विद्यालय के चेयरमैन बिग्रेडियर विनोद सिंह नेगी ने दिव्यांशी जुयाल को विशेष रूप से सम्मानित किया। प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में ज्ञान, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति, नवाचार के विकास में सहायक होते हैं। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X