सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Enumerators and Supervisors Briefed on Census Duties

Kotdwar News: प्रगणक व सुपरवाइजरों को दी जनगणना के कार्यों की जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 15 Apr 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Enumerators and Supervisors Briefed on Census Duties
विज्ञापन
नगर निगम प्रेक्षागृह में शुरू हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण, 145 प्रगणक व सुपरवाइजर कर रहे प्रतिभाग
Trending Videos

कोटद्वार। जनगणना के प्रथम चरण के लिए नगर निगम प्रेक्षागृह में वार्ड नंबर-1 से 20 तक तैनात कुल 145 प्रगणक व सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को शुरू हो गया है।
प्रशिक्षण का उद्घाटन जनगणना अधिकारी एवं नगर आयुक्त पीएल शाह ने किया। उन्होंने सभी से पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण की बारीकियां सीखने का आह्वान किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत भी किया। इस दौरान फील्ड ट्रेनर शिक्षक नरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार नैथानी, कृष्ण कुमार नेगी, नीरज कांत कोटनाला, सुनील चंद्र, राकेश कुमार लखेड़ा ने प्रगणक व सुपरवाइजरों को जनगणना 27 का परिचय, जनगणना के कानूनी पहलुओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनगणना में प्रयुक्त संकल्पनाएं एवं परिभाषाओं के बताया। मकान गणना, ब्लॉक की सीमाओं का जमीनी सत्यापन विधि, ले आउट मैप तैयार करने के बारे में भी बताया। हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन मोबाइल एप की जानकारी दी। कहा कि पहले चरण में भवन गणना व मकान सूचीकरण होना है जिसमें कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी ली जानी है। भवन गणना के लिए स्मार्ट फोन होना जरूरी है।
प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण पूरा करना होगा और उन्हें ऐप संचालन की जानकारी, आईडी व लॉग इन के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इमारतों को नंबर देने पहले ले आउट मैप तैयार करना है। डेटा एकत्र करने के लिए प्रत्येक इमारत का सर्वे जरूरी है। कार्य करने से पहले 15 दिनों तक अभ्यास करना है। इस मौके चार्ज अधिकारी सहायक नगर आयुक्त चंद्रशेखर शर्मा, अजय कुमार अष्टवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed