{"_id":"6ad0cc9223a1ef7b800d3926","slug":"era-sa-vakaraitaka-na-lewenikoro-me-baleta-na-maroroi-ni-manumanu-vuka-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127370-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: गिद्धों के संरक्षण के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: गिद्धों के संरक्षण के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक
Thu, 15 Oct 2026 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 15 Oct 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत पीएम श्री जीआईसी द्वारी पैनों के इको क्लब की ओर से बृहस्पतिवार को गिद्ध संरक्षण गोष्ठी आयोजित हुई। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को जागरूक कर गिद्धों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 28 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
गोष्ठी में गिद्ध संरक्षण के लिए 30 वर्षों से प्रयासरत शिक्षक दिनेश चंद्र कुकरेती ने कहा कि गिद्ध मृत पशुओं को खाकर पर्यावरण की सफाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी संख्या में लगातार गिरावट चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1987 से गिद्धों की संख्या में निरंतर कमी आई है। वर्तमान में उत्तराखंड में लगभग 500 गिद्ध चार प्रजातियों में पाए जाते हैं।
छात्र-छात्राओं ने पोस्टर और भाषण के माध्यम से गिद्धों के संरक्षण पर अपने विचार रखे। कक्षा-11 की छात्रा राखी ने गिद्धों की विलुप्त होती प्रजातियों के बारे में बताया, जबकि अन्य विद्यार्थियों ने उनकी घटती संख्या के कारणों और संरक्षण के उपायों पर प्रकाश डाला। जनपद हरिद्वार के शिक्षक कंचन लाल भारती ने कहा कि गिद्ध मृत पशुओं को खाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद करते हैं। प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह पंवार ने गिद्ध संरक्षण के लिए अधिक जागरूकता फैलाने की अपील की। संचालन शिक्षक संदीप सिंह रावत ने किया।