फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Vakacaca na uila ena koro o Juwa, kama na lewe ni koro

Kotdwar News: गांव जुवा में गिरी बिजली, चपेट में आने से ग्रामीण झुलसा

Thu, 15 Oct 2026 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 15 Oct 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Vakacaca na uila ena koro o Juwa, kama na lewe ni koro
कोटद्वार। विकासखंड दुगड्डा के जुवा गांव में बृहस्पतिवार सुबह बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से बकरियां चराने गया एक ग्रामीण झुलस गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ग्रामसभा जुवा के प्रधान जितेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण अनिल नेगी (55) पुत्र गजेंद्र सिंह नेगी बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:30 बजे बूढ़ा गाड मल्ला डांडा क्षेत्र में बकरियां चराने गया था। इसी दौरान अचानक बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे में अनिल के चेहरे, पैरों समेत शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन

घटना के बाद अनिल किसी तरह अपने गांव पहुंचा और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। उसने बताया कि जब तेज धमक के साथ बिजली गिरी, तो उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया था और कुछ देर के लिए वह सुधबुध खो बैठा था। कुछ सुध आने पर उसने खुद को झुलसा और घायल पाया। परिजन घायल अनिल को उपचार के लिए कोटद्वार लेकर आए और बेस अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उसका उपचार जारी है। चिकित्सक का कहना है कि अनिल करीब 10 फीसदी झुलसा है और खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed