{"_id":"69c13f80aac94819fd08933a","slug":"farmer-registrations-completed-for-30-cultivators-at-special-camp-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122512-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: विशेष शिविर में 30 काश्तकारों की हुई किसान फॉर्मर रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: विशेष शिविर में 30 काश्तकारों की हुई किसान फॉर्मर रजिस्ट्री
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 23 Mar 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यान विभाग, कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग ने किया भाबर के लछमपुर में शिविर का आयोजन
कण्वघाटी। उद्यान, कृषि व राजस्व विभाग के सहयोग से किसान फार्मर रजिस्ट्री करने के लिए भाबर के लछमपुर में शिविर आयोजित किया गया। इसमें 30 काश्तकारों की किसान फार्मर रजिस्ट्री की गई।
शिविर की अध्यक्षता पार्षद जेपी बहुखंडी ने की। अधिकारियों ने बताया कि किसान सम्मान निधि, फसल बीमा और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शिता के साथ पाने के लिए कृषि विभाग की ओर से फार्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य किसानों का एक डिजिटल डेटा बेस बनाना है जिससे योजनाओं के सत्यापन की प्रक्रिया आसान हो सके।
इस अवसर पर ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक हरेंद्र सिंह बिष्ट, सहायक विकास अधिकारी प्रशांत राठौर, सुपरवाइजर सागर चौधरी, राजस्व उपनिरीक्षक दिनेश डोबरियाल, सहायक कृषि अधिकारी अजय कुमार मौजूद रहे।
Trending Videos