{"_id":"6ad4c9188b9b31f9a906e8c1","slug":"gic-devikhet-emerges-victorious-in-science-drama-competition-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127440-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: विज्ञान ड्रामा प्रतिस्पर्धा में जीआईसी देवीखेत ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: विज्ञान ड्रामा प्रतिस्पर्धा में जीआईसी देवीखेत ने मारी बाजी
Sun, 18 Oct 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 18 Oct 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत जीआईसी कीर्तिखाल में आयोजित खंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। विज्ञान प्रदर्शनी और विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में द्वारीखाल ब्लॉक के 24 विद्यालयों के 140 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विज्ञान ड्रामा में जीआईसी देवीखेत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपखंड शिक्षा अधिकारी विनीता रावत, पीटीए अध्यक्ष अनिल सिंह रावत, एसएमसी अध्यक्ष कमलेश काला और प्रधानाचार्य राकेश नेगी ने किया। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक महेंद्र सिंह राणा ने विद्यार्थियों को विज्ञान महोत्सव के महत्व की जानकारी दी।
जूनियर वर्ग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपविषय में बरसूड़ी की अक्षिता, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में बुरांसी के मयंक चंद्र, गणितीय प्रतिरूपण में चाक्यूंसैंण के मंदीप सिंह बिष्ट, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में हिलोगी की चांदनी, स्वदेशी कृषि पद्धतियों में द्वारीखाल के आदर्श मोहन, ग्रामीण परिवर्तन में चैलूसैंण की इशिका और आपदा प्रबंधन में पुल्यास के अक्ष नेगी प्रथम रहे।
विज्ञापन
सीनियर वर्ग में बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता में कीर्तिखाल की कामिनी, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में कीर्तिखाल की प्रियांशी, गणितीय प्रतिरूपण में कांडाखाल के अर्नव, स्वच्छता में कांडाखाल के अक्ष बलूनी, स्वदेशी कृषि पद्धतियों में चैलूसैंण के अनुराज, ग्रामीण परिवर्तन में कीर्तिखाल की दीपाली और आपदा प्रबंधन में कांडाखाल के आयुष डोबरियाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में जीआईसी देवीखेत प्रथम, कीर्तिखाल द्वितीय और सतपुली तृतीय रहा। विज्ञान सह समन्वयक रश्मि रावत आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।