सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Guests were honored at the conference

Kotdwar News: सम्मेलन में अतिथियों को किया गया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 16 Feb 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Guests were honored at the conference
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

दुगड्डा (कोटद्वार)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर दुगड्डा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला कीर्तन मंडलियों एवं छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सम्मेलन में अतिथियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
नगर पालिका परिषद के प्रांगण में सोमवार को हिंदू सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रांत संपर्क प्रमुख हरिद्वार डॉ. अनिल वर्मा एवं मुख्य वक्ता वात्सल्य आश्रम हरिद्वार के निदेशक स्वामी सत्यश्रेय वात्सल्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्ता स्वामी सत्यश्रेय वात्सल्य ने कहा कि हिंदू जगेगा तो विश्व जगेगा। उन्होंने हिंदुत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव की ज्योत को हर समय अंतर्मन में प्रज्ज्वलित रखने को कहा। सम्मेलन में यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट, बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, नगर पालिका परिषद दुगड्डा की अध्यक्ष शांति बिष्ट, ब्लाॅक प्रमुख दुगड्डा सूरज सिंह नेगी, प्रधानाचार्य महेंद्र गौड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक ध्यानी, महामंत्री राहुल जैन व सौरभ गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed