सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   One year simple imprisonment for cheque bouncing offence

Kotdwar News: चेक बाउंस के दोषी को एक वर्ष का साधारण कारावास

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 06 Mar 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
One year simple imprisonment for cheque bouncing offence
विज्ञापन
2.30 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया, एसीजेएम कोटद्वार की अदालत ने सुनाया फैसला
Trending Videos

कोटद्वार। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) मनोज कुमार द्विवेदी की अदालत ने चेक बाउंस के आरोपी को मामले में दोष सिद्ध पाते हुए एक वर्ष के साधारण कारावास और 2.30 लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। जुर्माने की धनराशि अदा न करने पर अभियुक्त को दो माह का अतिरिक्त कारावास का दंड भुगतना होगा। अर्थदंड की धनराशि में से 2.20 लाख रुपये परिवादी को प्रतिकर के रूप में अदा की जाएगी। शेष 10,000 रुपये अर्थदंड राजकोष में जमा किया जाएगा।
अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता जसबीर राणा ने बताया कि नींबूचौड़ निवासी चंद्रप्रकाश ध्यानी ने 14 जुलाई, 2020 को कोतवाली में तहरीर दी जिसमें उन्होंने कहा कि ग्राम नंदपुर, पदमपुर मोटाढाक निवासी आरोपी आनंद स्वरूप ध्यानी रिश्ते में उसका चाचा है। आरोपी ने सितंबर, 2019 में उधार मांगा तो उन्होंने 6,00,000 रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय तक धनराशि नहीं लौटाने पर उन्होंने राशि लौटाने के लिए कहा तो आरोपी ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा दुर्गापुर का दो लाख रुपये का चेक 25 मई, 2023 व अपने पुत्र के खाते का चार लाख रुपये का चेक दिया। उन्होंने दो लाख का चेक भुगतान के लिए लगाया तो वह बाउंस हो गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार मनोज कुमार द्विवेदी ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने व साक्ष्य विवेचन के बाद मामले में आरोपी को दोष सिद्ध पाते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed