{"_id":"69aaca5dc0a97ca0bd0c15b4","slug":"task-force-launches-awareness-campaign-to-end-child-labour-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122142-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बाल मजदूरी खत्म करने को टास्क फोर्स ने चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बाल मजदूरी खत्म करने को टास्क फोर्स ने चलाया जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 06 Mar 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गापुरी में बाल श्रम की शिकायत पर टीम ने मारा फर्नीचर की दुकान में छापा
दुकान स्वामी के नहीं मिलने पर लौटी टीम
कोटद्वार। जिलास्तरीय टास्क फोर्स ने नगर में जागरूकता अभियान चलाते हुए दुर्गापुरी में एक फर्नीचर की दुकान में बाल श्रम की शिकायत पर छापा मारा। मौके पर न दुकान स्वामी मिला और न ही कोई बच्चा बाल श्रम करता हुआ पाया गया।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी एमसी बेलवाल ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की ओर से बाल और किशोर मजदूरी के साथ ही सड़क पर रहने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें बचाने के उद्देश्य से 26 जनवरी से 31 मार्च तक सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक और पैन इंडिया रेस्क्यू और रिहेबिलिटेशन कैंपेन चलाया जा रहा है।
जिलास्तरीय टास्क फोर्स की ओर से शुक्रवार को नगर में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। टीम ने व्यवसायियों को जागरूक किया कि 14 साल से कम आयु के बच्चे से श्रम कराना अपराध है। वह इसका विशेष ध्यान रखें और किसी भी हाल में उनसे श्रम कार्य न लें। इस बाबत दुकानों के आगे जागरूकता पोस्टर भी लगाए गए।
टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी एमसी बेलवाल के अलावा बाल कल्याण समिति पौड़ी के अध्यक्ष राकेश चंद्रा बिडालिया, जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) पौड़ी सूरज नेगी, चाइल्ड हेल्पलाइन के धर्मेंद्र, एएचटीयू प्रभारी उपनिरीक्षक सुमनलता, कांस्टेबल विद्या मेहता, श्रमायुक्त कार्यालय सहायक कुलदीप सिंह शामिल रहे।
Trending Videos