सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Passengers are left standing, buses pass through the bypass route.

Kotdwar News: खड़े ही रह जाते हैं यात्री, बाईपास मार्ग से गुजर जाती हैं बसें

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 06 Mar 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Passengers are left standing, buses pass through the bypass route.
विज्ञापन
यूपी के जनपद बिजनौर के लोगों ने एआरएम कोटद्वार से की शिकायत, सुधार की मांग
Trending Videos

कोटद्वार। बाईपास मार्ग से बसें गुजारने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी देने के बाद भी कई रोडवेज बसों का संचालन बाईपास मार्गों से ही किया जा रहा है। इसकी शिकायत एक बार फिर परिवहन निगम के अधिकारियों से करते हुए सुधार की मांग की गई है।
कोटद्वार रोडवेज डिपो की 18 से 20 बसें रोजाना दिल्ली के लिए संचालित होती है। इसके अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, एनसीआर से होकर अन्य क्षेत्रों के लिए बसें चलती हैं। बसों का ठहराव रास्ते के उन सभी स्टॉपेज पर अनिवार्य किया हुआ है जिनके टिकट ई-टिकट मशीन से बन रहे हैं लेकिन कई बसें पिछले कुछ वर्षों में विकसित हुए बाईपास मार्गों से गुजर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटद्वार डिपो की रोडवेज बसाें के स्टॉपेज पर नहीं पहुंचने और बाईपास मार्गों से गुजर जाने की शिकायत पर रोडवेज डिपो के समयपाल कक्ष के बाहर नोटिस चस्पा किया गया था। इसमें चालकों-परिचालकों को बाईपास मार्गों से बसें गुजारते हुए निर्धारित स्टॉपेज पर बस नहीं ले जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी बसें बाईपास मार्ग से गुजारी जा रही है।
शुक्रवार को किरतपुर निवासी मदनपाल सिंह ने एआरएम अनुराग पुरोहित को बताया कि रोडवेज बसें फ्लाईओवर से होकर बिजनौर रवाना हो जाती हैं और किरतपुर के लोग रोडवेज बस सेवा से वंचित रह जाते हैं। इसी तरह अन्य शहरों के बाहर बने बाईपास मार्गों से बसें गुजर रही हैं। उन्होंने आवश्यक कार्य से बिजनौर, मेरठ व दिल्ली जाने वाले लोगों की पीड़ा से अवगत कराते हुए बसों का निर्धारित स्टॉपेज तक पहुंचना सुनिश्चित करने की अपील की। एआरएम ने आकस्मिक निरीक्षण करते हुए सुधार कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed