सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Serving alcohol at auspicious functions will result in social boycott

Kotdwar News: मांगलिक कार्यों में परोसी गई शराब तो होगा सामाजिक बहिष्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 06 Mar 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
Serving alcohol at auspicious functions will result in social boycott
विज्ञापन
किशनपुर गांव में शराबबंदी को लेकर हुई बैठक
Trending Videos

उत्तरकाशी। जनपद में बढ़ते शराब के चलन को रोकने के लिए कई गांव के ग्रामीण आगे आ रहे हैं। शराब के विरुद्ध में भटवाड़ी ब्लॉक के किशनुपर गांव के लोगों ने एक बैठक आयोजित की। ग्रामीणों ने शादी समारोह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में शराब परोसने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया। साथ ही मांगलिक कार्यों में शराब परोसी गई तो ग्रामीण समारोह में शामिल नहीं होंगे।
किशनपुरा गांव में ग्राम प्रधान रेखा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य शुभम मराठा, महिला मंगल दल अध्यक्ष प्रतिमा देवी ने ग्रामीणों के साथ शराब प्रतिबंध को लेकर एक बैठक आयोजित की। वहीं, इन समारोह में शराब परोसने पर प्रतिबंध का प्रस्ताव पास किया। कहा कि अगर किसी भी परिवार के यहां विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रम में शराब के सेवन की शिकायत मिली तो पूरा गांव उस परिवार का बहिष्कार करेगा। साथ ही कोई भी ग्रामवासी शामिल नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रेखा देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य शुभम मराठा ने बताया कि शादी-बारात जैसे शुभ, मांगलिक और पारिवारिक आयोजनों में शराब के बढ़ते प्रचलन से कई बार झगड़े हो जाते हैं। वहीं, विवाद और अशांति की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस मौके पर सुलेंद्र मराठा, रोशनी मराठा, लक्ष्मी मराठा, रेशमा रावत, निर्मला देवी, प्रतिमा राणा, हेमलता पंवार, संतोषी देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed