{"_id":"6a4901f6a2a9517db506a42a","slug":"guru-hargobind-sahibs-prakash-utsav-celebrated-with-great-enthusiasm-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-124817-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: हर्षोल्लास से मनाया गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाशोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: हर्षोल्लास से मनाया गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाशोत्सव
Sat, 04 Jul 2026 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 04 Jul 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरुद्वारा माता बेंसरी बाई में सजाए गए विशेष दीवान, किया प्रसाद का वितरण
कोटद्वार। श्री गुरुद्वारा माता बेंसरी बाई में सिखों के छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाशोत्सव अपार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
रिफ्यूजी कॉलोनी में स्थित श्री गुरुद्वारा माता बेंसरी बाई में शनिवार शाम स्त्री सत्संग मंडल की ओर से श्री सुखमनी साहिब के पाठ किए गए। पाठ के समापन उपरांत श्रद्धालुओं ने शबद कीर्तन का गायन किया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी प्रताप सिंह ने गुरु इतिहास पर चर्चा करते हुए बताया कि गुरु हरगोबिंद साहिब पांचवें पातशाह श्री गुरु अर्जुन देव के घर अवतरित हुए थे।
ज्ञानी प्रताप सिंह की देखरेख में सजे विशेष दीवान में अनंद साहिब के पाठ के बाद अरदास की गई। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के हुकुमनामे के साथ विशेष दीवान का समापन हुआ। प्रकाशोत्सव आयोजन में गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार महेंद्र सिंह, बलराम भाटिया, राजकुमार छाबड़ा, मनोज सैनी, गुलशन डुडेजा, सरदार महिमा सिंह, स्त्री सत्संग मंडल की प्रधान प्रवेश भाटिया, पुष्पा भाटिया आदि उपस्थित रहे। संवाद