सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Hopes have been raised for tubewell uplift projects in the Kandanala area

Kotdwar News: कांडानाला क्षेत्र में ट्यूबवेल अपलिफ्टिंग योजनाओं को लेकर उम्मीद जगी

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 24 Apr 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Hopes have been raised for tubewell uplift projects in the Kandanala area
विज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक की पैनों घाटी के अंतर्गत कांडानाला गांव के कटरौ व ढिकोलिया के पाराचौड़ तोक में सिंचाई व पेयजल आपूर्ति के लिए प्रस्तावित ट्यूबवेल अपलिफ्टिंग योजनाओं को लेकर फिर उम्मीद जगी है। लघुडाल खंड श्रीनगर ने संशोधित डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है। ग्रामीण लंबे समय से सिंचाई व पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में चार साल पहले प्रस्ताव तैयार हुआ था और सितंबर 2022 में सर्वे भी हुआ लेकिन आपदा के चलते बजट जोशीमठ क्षतिपूर्ति में लगने से योजना आगे नहीं बढ़ पाई। इसके बाद 24 सितंबर 2024 को विभागीय टीम ने चयनित स्थलों का पुनः सर्वे किया फिर भी योजना धरातल पर नहीं उतर सकी। ग्राम प्रधान विनीता ध्यानी के अनुसार, कांडानाला, दियोड़ व कोटड़ी ग्राम पंचायतों में सिंचाई व पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब संशोधित डीपीआर शासन को भेजे जाने के बाद योजनाओं के जल्द क्रियान्वयन की उम्मीद बढ़ गई है।
Trending Videos

.
अपलिफ्टिंग योजना से ये गांव होंगे आबाद
रिखणीखाल ब्लॉक की पैनों घाटी में प्रस्तावित अपलिफ्टिंग योजनाओं से कांडानाला समेत कई गांवों को सिंचाई और पेयजल सुविधा मिलने की उम्मीद बढ़ी है। ये योजनाएं मंदाल नदी, कतेड़ागाड और अगरगाड जैसे जल स्रोतों से जुड़ेंगी। मंदाल नदी के कटरौ से कांडानाला के चौड़, सौंटियाल खोला, बुडोला खोला, बैड़वाडी, सिसयी चौड़, ख्याड़ा, गजरोड़ा और तूणीचौड़ तक लगभग 8–10 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। बीरोवाड़ी हाइड्रो योजना बंद होने के बाद भैंस्यारौ से अपलिफ्टिंग कर भैंस्यारौ और बीरोबाड़ी तोक गांवों को लाभ मिलेगा। ढौंटियाल तोक से कर्तिया के 70 परिवारों और ढिकोलिया में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। वहीं, कोटड़ीसैंण व कोटड़ी गांव के लिए ढौंटियाल महादेव मंदिर के पास अगरगाड और कतेड़ागाड से 2–3 किमी लाइन के जरिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
.
रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत कांडानाला व ढिकोलिया में प्रस्तावित ट्यूबवेल अपलिफ्टिंग योजनाएं प्रस्तावित हैं। विभाग की ओर से कांडानाला के लिए 1.36 करोड़ रुपये व ढिकोलिया के लिए 1.43 करोड़ रुपये की संशोधित डीपीआर स्वीकृति के लिए शासन को भेजी गई है। बजट उपलब्ध होने पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
- अनिल कुमार, एसडीओ लघुडाल खंड श्रीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed