{"_id":"6adc9e68473f1b927a0ed57f","slug":"introduced-to-the-glorious-traditions-of-the-army-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-127585-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सेना की गौरवशाली परंपराओं से कराया परिचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सेना की गौरवशाली परंपराओं से कराया परिचित
Sat, 24 Oct 2026 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 24 Oct 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में भगवान परशुराम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली और हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, विशिष्ट सेवा मेडल ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना देश की सुरक्षा के साथ-साथ अनुशासन, साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का भी उदाहरण प्रस्तुत करती है। कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट ने गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर की ओर से दोनों संस्थानों के शिक्षकों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। संवाद