{"_id":"692d95c99c3e1d9f820f642b","slug":"jahnavi-misa-suhani-saanvi-won-gold-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-120165-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: जाह्नवी, मिसा, सुहानी, सान्वी ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: जाह्नवी, मिसा, सुहानी, सान्वी ने जीता स्वर्ण
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 01 Dec 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। योगा एवं मार्शल आर्ट स्टूडियो की ओर से नगर के एक वेडिंग प्वाइंट में प्रथम उत्तराखंड राज्य तांग सू डो चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया। अंडर-11 बालिका वर्ग में जाह्नवी नेगी, मिसा नेगी, सुहानी नेगी, सान्वी ने स्वर्ण पदक जीता।
चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल चंद्रीपाल पटवाल (रि.), विशिष्ट अतिथि आईटीएफ तांग सू डो स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के टेक्निकल चेयरमैन ग्रैंडमास्टर देवेंद्र दत्त गौड़ ने संयुक्त रूप से किया। बालिका वर्ग के अंडर-11 में जाह्नवी नेगी, मिसा नेगी, सुहानी नेगी, सान्वी ने स्वर्ण, प्रणिका, नव्या नेगी, स्मृति बिष्ट, ईशानी नेगी ने रजत पदक जीते। अंडर-14 में अराध्या, जागृति, अर्पिता बिष्ट ने स्वर्ण, तृषा रावत, आरोही, निकिता ने रजत पदक जीते। अंडर-18 में स्मृति ने स्वर्ण व समीक्षा ने रजत पदक जीता।
बालक वर्ग के अंडर-11 में अयांश, शिवांश, अयांश चंद्र ने स्वर्ण, रियांश, अक्षित नेगी, नकुल बिष्ट ने रजत पदक जीते। अंडर-14 में देवांश नेगी, ओजस त्रिपाठी, दिव्यांश बिष्ट, दिव्यांश भंडारी ने स्वर्ण, आरव गौड़, आदित्य बिष्ट, आर्यन रावत, शौर्य ने रजत पदक जीते। अंडर-18 में अक्षित रावत ने स्वर्ण व श्लोक भंडारी ने रजत पदक जीता। चैंपियनशिप से चयनित विद्यार्थी जनवरी में दिल्ली में आयोजित होने वाली 12वीं राष्ट्रीय तांग सू डो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस मौके पर पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत, बाल भारती स्कूल के निदेशक गिरिराज रावत, आरसीडी पब्लिक स्कूल के निदेशक सुभाष चंद्र ढौंडियाल, प्रधानाचार्य सीमा ढौंडियाल, यूनिकस एकेडमी के प्रधानाचार्य मन सिंह सुभा, एमकेवीएन की प्रधानाचार्या कविता रावत, बलूनी पब्लिक स्कूल के खेल प्रभारी अरुण नेगी, मुख्य प्रशिक्षक सरिता नेगी, रविंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
.
फोटो समाचार
जारी
अशोक केष्टवाल
Trending Videos