सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Jaiharikhal-Lansdowne has emerged as the top choice for couples tying the knot in a bond meant to last a lifetime.

Kotdwar News: सात जन्मों के बंधन में बंधने के लिए जयहरीखाल-लैंसडौन बनी पहली पसंद

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 16 Apr 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
Jaiharikhal-Lansdowne has emerged as the top choice for couples tying the knot in a bond meant to last a lifetime.
विज्ञापन
15 शादियां हो चुकी पिछले साल, इस साल जून तक है 14 शादियों की बुकिंग
Trending Videos


जयहरीखाल। लैंसडौन और जयहरीखाल अब वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में पहचान बना रहा है। यही वजह है कि गतवर्ष पूरे साल में 15 शादियां हुई थीं जबकि इस वर्ष जून तक ही 14 शादियां बुक हो चुकी है।
बैसाख में शादियों के लिए क्षेत्र के होटल और रिजॉर्ट्स में अग्रिम बुकिंग हो चुकी है जिससे होटल व्यवसायियों के चेहरे खिले हैं। कैटरिंग, सजावट, फोटोग्राफी, ब्यूटी पार्लर सहित कई क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है। विवाह समारोहों में ढोल-दमाऊं, मसकबीन और मांगल गीतों की धुन गूंज रही है जिससे पारंपरिक संस्कृति का संरक्षण हो रहा है। वहीं, बरातियों को अरसे, बाल मिठाई, मंडुवे की बर्फी, झंगोरे की खीर जैसे पारंपरिक व्यंजन परोसे जा रहे हैं जिससे स्थानीय खानपान को भी बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल व्यवसायी एवं एमडी राहुल रावत, होटल व्यवसायी मनीष भट्ट ने बताया कि इस बार शादी के सीजन को लेकर काफी उत्साह है। हमारे पास मुंबई और ग्रेटर नोएडा से भी शादियों की बुकिंग आई है। मेहमानों की मांग के अनुसार सभी व्यवस्थाएं की जा रही है। जयहरीखाल-लैंसडौन की प्राकृतिक सुंदरता और परंपराएं लोगों को खासा आकर्षित कर रही है।
लैंसडौन होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सतीजा ने बताया कि गतवर्ष क्षेत्र में करीब 15 डेस्टिनेशन शादियां हुई थी। इस वर्ष अप्रैल से जून तक 12 से 14 शादियों की अग्रिम बुकिंग मिल चुकी है। अभी भी बुकिंग जारी है। वर्ष के अंत तक यह संख्या और बढ़ने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed