सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Land of Defaulter Steel Factory Registered in the Name of the State Government

Kotdwar News: डिफाल्टर इस्पात फैक्टरी की भूमि राज्य सरकार के नाम दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 14 May 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Land of Defaulter Steel Factory Registered in the Name of the State Government
विज्ञापन
प्रयागराज हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रशासन ने खाली पड़ी भूमि को किया निहित

कोटद्वार। बलभद्रपुर औद्योगिक क्षेत्र में इस्पात फैक्ट्री के डिफाल्टर हो जाने और वर्ष 2013 से खाली पड़ी औद्योगिक भूमि को जिला प्रशासन ने राज्य सरकार में निहित कर लिया है। जिला व तहसील प्रशासन ने यह कार्रवाई प्रयागराज हाईकोर्ट के आदेश पर की है। अधिकारियों के अनुसार यह भूमि राजस्व अभिलेखों में सरकार के पक्ष में दर्ज करने की कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि उच्च न्यायालय प्रयागराज में विचाराधीन श्यामलाल इस्पात बनाम राज्य वाद के क्रम में न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में बलभद्रपुर औद्योगिक क्षेत्र की 0.466 हेक्टेयर (करीब 7.2 बीघा) भूमि की पैमाइश के बाद राजस्व अभिलेखों में दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के जमाने में बलभद्रपुर औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) ने की थी। तब श्यामलाल इस्पात को फैक्ट्री संचालन के लिए लगभग 0.466 हेक्टेयर (करीब 7.2 बीघा) भूमि लीज पर आवंटित की गई थी। समय के साथ कंपनी डिफॉल्टर हो गई। यूपीएसआईडीसी ने इस भूमि की नीलामी कराई, लेकिन बोलीदाता की ओर से निर्धारित धनराशि जमा नहीं कराई गई थी। जून, 2012 में यूपीएसआईडीसी से औद्योगिक भूमि का प्रबंधन सिडकुल के पास आ गया। यूपीएसआईडीसी और सिडकुल की ओर से कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद संबंधित पक्ष सामने नहीं आई जिससे लंबे समय तक भूमि खाली पड़ी रही।
विज्ञापन

मामले का संज्ञान लेते हुए उच्च न्यायालय प्रयागराज ने जिला प्रशासन को उक्त भूमि को सरकार में निहित किए जाने के निर्देश दिए। न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए भूमि को राज्य सरकार में दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed