{"_id":"6a4793a2653ac5982e075105","slug":"launch-of-the-kutumb-parivar-organization-meritorious-female-students-felicitated-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124780-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कुटुंब परिवार संस्था का शुभारंभ, मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कुटुंब परिवार संस्था का शुभारंभ, मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित
Fri, 03 Jul 2026 04:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 03 Jul 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा (कोटद्वार)। यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट ने दुगड्डा में सामाजिक संस्था कुटुंब परिवार संस्था का उद्घाटन किया। उन्होंने संस्था के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, निर्धन व निराश्रित परिवारों के कल्याण के लिए किए जाने वाले कार्यों की सफलता की कामना की।
कार्यक्रम का उद्घाटन कर विधायक रेनू बिष्ट ने किया। भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। दुगड्डा झील निर्माण के संबंध में विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण के लिए डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है और बजट स्वीकृत होने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा।
संस्था में रेनू बिष्ट को संयोजक, जागेश्वर जोशी को अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष शांति बिष्ट को कोषाध्यक्ष और दीपक ध्यानी को सचिव बनाया। पूर्व शिक्षाविद राम अवतार गर्ग व राम प्रसाद बडोला संचालन समिति में शामिल किए गए। कार्यक्रम में हाईस्कूल की मेधावी छात्राओं शिवानी चौहान और राधिका बिष्ट को पांच-पांच हजार रुपये के चेक देकर सम्मानित किया गया।