फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Leopard threat on the old Haridwar road in Shivpur

Kotdwar News: शिवपुर में पुराना हरिद्वार मार्ग पर गुलदार की धमक

Thu, 13 Aug 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 13 Aug 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Leopard threat on the old Haridwar road in Shivpur
कोटद्वार। शिवपुर में पुराना हरिद्वार मार्ग पर गुलदार की दहशत बनी हुई है। लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग के अधिकारियों से वन्यजीवों की दहशत से निजात दिलाने और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार रात डिग्री कॉलेज, पुराना हरिद्वार मार्ग से सटे शिवपुर क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता देखी गई, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। गुलदार अब तक क्षेत्र के कई लावारिस कुत्तों और पालतू जानवरों को अपना शिकार बना चुके हैं। आबादी के बीच लगातार हो रही गुलदार की आवाजाही से लोग अपने घरों में कैद होने को विवश हैं।
विज्ञापन

मनमोहन सिंह चौहान, त्रिलोक सिंह रावत, चंद्रपाल कंडारी और रतनपाल कंडारी समेत अन्य लोगों ने वन विभाग से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में रात्रि गश्त को बढ़ाने, गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए आबादी क्षेत्र के आसपास पिंजरा लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed