फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shops outside the railway station will be removed after the 18th.

Kotdwar News: 18 के बाद हटाई जाएगी रेलवे स्टेशन के बाहर से दुकानें

Thu, 13 Aug 2026 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 13 Aug 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Shops outside the railway station will be removed after the 18th.
कोटद्वार। स्थानीय रिपोर्ट। रेलवे स्टेशन के बाहर बनी खोखानुमा दुकानें हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने दुकानदारों को 18 अगस्त तक अतिक्रमण स्वयं हटाने का नोटिस दिया है। ऐसा न करने पर विभाग अपने खर्च पर अतिक्रमण हटाएगा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन का भवन और प्रवेश-निकास द्वार तैयार हो चुके हैं। पहले केवल प्रवेश द्वार के सामने की दुकानें हटाने की बात थी। रेलवे समेत पांच विभागों के संयुक्त सर्वे में सभी दुकानें अतिक्रमण पाई गईं। ये दुकानें उत्तराखंड सरकार की सड़क पर बनी हैं। बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड दुगड्डा के सहायक अभियंता ने नोटिस जारी किए। एक दल ने 60 से अधिक दुकानदारों को नोटिस सौंपे। कुछ दुकानें बंद होने या दुकानदार न होने से नोटिस नहीं दिए जा सके।
विज्ञापन

दिनेश कुमार, भूपेश कुमार, महेश कुमार, विनोद कुमार, सोनू सैनी, प्रदीप पटवा, ललित मोहन आदि दुकानदारों ने नोटिस पर जानकारी मांगी। टीम ने केवल नोटिस रिसीव कराने की बात कही। दुकानदारों ने प्रशासन की दमनात्मक कार्रवाई पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed