फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Outrage erupts over the district hospital's dilapidated and poorly managed state.

Kotdwar News: जिला अस्पताल की लचर और बदहाल व्यवस्थाओं पर फूटा गुस्सा

Thu, 13 Aug 2026 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 13 Aug 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
Outrage erupts over the district hospital's dilapidated and poorly managed state.
यूकेडी ने किया प्रदर्शन, जल्द समस्या हल नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

उत्तरकाशी। उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से जिला अस्पताल में लचर और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। यूकेडी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि अस्पताल में मरीजों और छोटी-छोटी जांच की सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। दूसरी ओर अभी तक विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती नहीं हो पाई है। कहा कि अगर जल्द ही व्यवस्थाओं को नहीं सुधारा गया तो आगे स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
यूकेडी की केंद्रीय महामंत्री किरन रावत ने कहा कि जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, सर्जन की लंबे समय से तैनाती नहीं हो पाई है। इस कारण दूरस्थ क्षेत्र से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही उपचार न मिलने पर ऋषिकेश और देहरादून के लिए रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर मरीज के लिए दवाईयां और जांच की सुविधा अस्पताल में होनी चाहिए लेकिन जनपद के एक मात्र बड़े अस्पताल में लोगों को यह सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। उनसे बाहर के निजि लैबों की दवाईयां व जांच के लिए बाध्य किया जाता है। कहा कि जनपद के दूरस्थ के गांव से आए हुए लोग आर्थिक तौर पर मजबूत नहीं है। इस मौके पर जगत सिंह रमोला, पंकज, सुरजीत राणा ,सुमित नेगी, मोहित मथुरा, उमाशंकर भट्ट, अनुराग, सुमित नेगी, जयवीर नेगी, सोनू नेग , अनिल थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed