फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Local youth should get employment in hotels and industries.

Kotdwar News: होटल और उद्योगों में स्थानीय युवाओं को मिले रोजगार

Sat, 20 Jun 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 20 Jun 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Local youth should get employment in hotels and industries.
कोटद्वार। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उत्तराखंड में संचालित होटल, रिसॉर्ट और पर्यटन इकाइयों में ग्रुप बी, सी एवं डी के पदों पर स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग की है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत, गोपाल सिंह, ठाकुर सिंह, अनुसूया प्रसाद सेमवाल, जीत सिंह, नंदन सिंह का कहना है कि राज्य के शिक्षित युवा होटल मैनेजमेंट और पर्यटन संबंधी पाठ्यक्रम करने के बावजूद रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर हैं। कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन रोजगार नीति लागू करने की नितांत जरूरत है। कहा कि होटल समूहों के साथ मिलकर स्थानीय युवाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएं, ताकि वे मैनेजर, सुपरवाइजर, फ्रंट ऑफिस, हाउसकीपिंग, शेफ आदि पदों के योग्य बन सकें। कहा कि उत्तराखंड की जमीन, पानी, जंगल और संस्कृति से पर्यटन फल-फूल रहा है, जिसमें यहां के बेटे-बेटियों को रोजगार में पहला हक मिलना ही चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed