{"_id":"697604d5318c74e19b00887e","slug":"lucc-fraud-victims-protest-continues-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-121329-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: एलयूसीसी ठगी पीड़ितों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: एलयूसीसी ठगी पीड़ितों का धरना जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 25 Jan 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। दि लोनी अरबन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) के धोखाधड़ी पीड़ितों ने तहसील में रविवार को 202वें दिन भी धरना दिया। पीड़ितों ने कंपनी संचालक को जल्द गिरफ्तार करने एवं उनकी डूबी हुई रकम वापस दिलाने की मांग की।
रविवार को पीड़ितों ने तहसील पहुंचकर कंपनी संचालकों और सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सीबीआई जांच को छह माह से अधिक का समय हो चुका है। अभी तक कोई कार्रवाई धरातल पर नजर नहीं आ रही है। निवेशक अपने पैसे के लिए उन पर लगातार दबाव बना रहे हैं जिससे पीड़ितों की मानसिक स्थिति गंभीर बनी हुई है। धरने पर बैठने वालों में सुनीता रावत, शिवानी नेगी, अंजू डबराल, सरोज गौड़, वीरेंद्र रावत, हरेंद्र रावत, सुरेश नेगी आदि शामिल रहे। संवाद
Trending Videos