फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mahila Morcha demands an answer from Congress regarding the JNU issue; burns effigy.

Kotdwar News: महिला मोर्चा ने जेएनयू मामले में कांग्रेस से मांगा जवाब, पुतला फूंका

Mon, 12 Oct 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 12 Oct 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Mahila Morcha demands an answer from Congress regarding the JNU issue; burns effigy.
कोटद्वार। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से जुड़े 11 छात्राओं के कथित यौन शोषण मामले में कांग्रेस सांसद और प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम को जेएनयू की समिति की ओर से दोषी ठहराने पर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। महिला मोर्चा ने मामले में कांग्रेस नेताओं से अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की। महिला मोर्चा ने कोटद्वार के झंडाचौक में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।
विज्ञापन

सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मालवीय उद्यान स्थित पार्टी कार्यालय से झंडाचौक तक रैली निकाली और कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनीता आर्य, जिलाध्यक्ष शशिबाला केष्टवाल ने कहा कि महिला अधिकारों और समानता की बात करने वाले कांग्रेस नेताओं को इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनीता कोटनाला, अनीता गौड़, जिला महामंत्री यशोदा नेगी, मंडल अध्यक्ष उर्मिला कंडारी, सिमरन बिष्ट, हिमानी बलूनी, प्रेमा खंतवाल और बबीता ग्वाड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed