फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rail traffic disrupted all night, passengers taken from roadways

Kotdwar News: पूरी रात बेपटरी रहा रेल यातायात, रोडवेज बसों से ले जाए गए यात्री

Mon, 12 Oct 2026 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 12 Oct 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Rail traffic disrupted all night, passengers taken from roadways
कोटद्वार। आंधी और तेज बारिश के कारण कोटद्वार से नजीबाबाद के बीच रेल ट्रैक पर बार-बार पेड़ गिरते रहे। इससे रेल यातायात पूरी तरह बेपटरी हो गया। एक पैसेंजर ट्रेन को रद्द करने के साथ ही रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन को कोटद्वार के स्थान पर नजीबाबाद से संचालित किया।
विज्ञापन

कोटद्वार से रविवार अपराह्न 3:35 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन रात 9:30 बजे नजीबाबाद पहुंचकर दिल्ली के लिए रवाना हो सकी थी। इस बीच रेल ट्रैक पर फिर से पेड़ गिरने की सूचना मिलने पर खंड अभियंता रेलपथ मोहम्मद अनीस एवं टीआरडी अभियंता राजेश गुप्ता के नेतृत्व में रेलवे की टावर वैगन रेलवे गैंग (श्रमिकों का समूह) के साथ कोटद्वार रेलवे ब्रांच लाइन पर पहुंची।
विज्ञापन

पेड़ हटाने में समय लगने के कारण 8:20 बजे नजीबाबाद से कोटद्वार रवाना होने वाले कोटद्वार-आनंद विहार टर्मिनल के रैक को नजीबाबाद में रोककर रखना पड़ा। रेल ट्रैक को पूरी तरह साफ होने में समय लगने के कारण रेलवे ने कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल के लिए चलने वाली ट्रेन को नजीबाबाद से ही संचालित करने का निर्णय लिया। इस पर कोटद्वार में ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। यात्रियों का कहना था कि रेलवे ने आलीशान भवन तो बना दिया लेकिन यात्रियों के बैठने के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के किलोमीटर संख्या 11 के खंभा संख्या 5 से किलोमीटर संख्या 21 के खंभा संख्या 2 के बीच 11-12 जगह पेड़ गिरे थे। कई पेड़ काफी बड़े एवं विशाल थे। सुबह छह बजे के बाद रेल ट्रैक साफ हो सका। - मोहम्मद अनीस, खंड अभियंता रेलपथ, नजीबाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed